आतंकवाद के खिलाफ अमरीका के युद्ध ने अमरीका और अन्य देशों पर भारी बोझ डाला है। ब्राउन युनिवर्सिटी में किये गये इस अध्ययन के अनुसार इन युद्धों में 8 लाख लोग मारे गये हैं उनमें से आधे, आम नागरिक थे।
टॉस्क एंड प्रेस नामक वेबसाइट के अनसार अध्ययन करने वालों ने सचेत किया है कि असली आंकड़े इस से कई गुना अधिक हो सकते हैं क्योंकि इस अध्ययन में केवल उन लोगों को शामिल किया गया है जो लोग सीधे सीधे हमलों, बमबारी और धमाकों में मारे गये हैं और युद्ध के परिणाम में अन्य कारणों से मारे जाने वालों को इस अध्ययन में शामिल नहीं किया गया है।

अध्ययन करने वाली संस्था ने कहा है कि शायद इन युद्धों में मारे जाने वालों की सही संख्या का हमें कभी भी पता न चल पाए क्योंकि उदाहरण स्वरूप, यह संभव है कि मूसिल पर सेना के दोबारा अधिकार से पहले दाइश ने इस शहर और अन्य इराकी नगरों में दसियों हज़ार नागरिकों को मार डाला हो जिनके शव भी न मिले हों।
अध्ययन करने वालों ने बताया है कि इस अध्ययन में अमरीकी रक्षा मंत्रालय की जांच, कांग्रेस की जांच कमेटी, संयुक्त राष्ट्र संघ, एनजीओ और क्षेत्र में काम करने वालों सी सूचनाओं को प्रयोग किया गया है।
अनुमान लगाया जाता है कि लगभग 40 लाख लोग खाद्य पदार्थों, पेयजन, दवाओं आदि की कमी की वजह से परोक्ष रूप से मारे गये हैं जो वास्तव में युद्ध की वजह से पैदा हुई थी।
इस अध्ययन के अनुसार लगभग 7014 अमरीकी सैनिक मारे गये जबकि अमरीका की सुरक्षा कंपनियों के लगभग 7950 सुरक्षा कर्मी भी मारे गये।
अध्ययनकर्ताओं ने बताया है कि अफगानिस्तान, इराक़, सीरिया और पाकिस्तान से आरंभ होने वाला आतंकवाद के खिलाफ यह युद्ध अब 80 देशों तक फैल चुका है और दर अस्ल यह विश्व युद्ध बन चुका है।
मध्य पूर्व से अमरीकी सैनिकों की वापसी डोनाल्ड ट्रम्प का मुख्य चुनावी वादा था।