24 नवंबर 2019 - 17:14
जानिए, ईरान के हालिया उपद्रव में किस किस का हाथ?

ईरान के सोशल मीडिया के एटार्नी जनरल का कहना है कि ईरान के हालिया उपद्रवों में अलबानिया, सऊदी अरब और वर्चस्ववादी देशों में एमकेओ आतंकवादी संगठन के तीन अड्डों से उपद्रवों का निर्देशन किया जा रहा था और इस पर आने वाले ख़र्चे का बड़ा भाग सऊदी अरब सहन कर रहा था।

जावेद जावेदिनिया ने शनिवार को उपद्रव के दौरान शहीद होने वाले सुरक्षाकर्मियों के परिजनों से मुलाक़ात में कहा कि आज हमारी अग्रिम पंक्ति सोशल मीडिया है और दुश्मन भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से लैस होकर हमारे सामने खड़ा है और वह व्यवस्था के विरुद्ध दुश्मनों को ट्रेनिंग दे रहा है।

उनका कहना था कि जब तक जनता और अधिकारी एकजुट नहीं होते और ज़ायोनी हथकंडे दूर नहीं हो जाते और हमारा सोशल मीडिया स्वतंत्र नहीं होता, कुछ होने वाला नहीं है।

उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर कई बार नुक़सान उठाना पड़ा ताकि इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके। उनका कहना था कि देश के इन्फ़ारमेशन नेटवर्क को मज़बूत किया जाए और विदेशी सोशल मीडिया के नेटवर्क को बंद कर देना चाहिए।

ईरान के सोशल मीडिया के एटार्नी जनरल का कहना था कि सोशल मीडिया का काम केवल जनता को अधिक से अधिक आकर्षित करना और व्यवस्था के विरुद्ध अधिक से अधिक जनता को खड़ा करना है।

उनका कहना था कि विदेशी संसाधनों और उपकरणों पर हमारी उपस्थिति, हमारे लिए हानिकारक और दुश्मनों के लिए लाभदायक है। उनका कहना था कि उपद्रव के दौरान जब इन्टरनेक काट दिया गया तो दुश्मन ने अपना सिर पीट लिया और यदि दुश्मन का नेटवर्क और सोशल मीडिया चलता रहता तो हालात वैसे ही रहते ।