24 नवंबर 2019 - 17:00
वाशिग्टन तथा चीन के मतभेदों ने पूरे विश्व को किया है प्रभावितः वांग चीशान

चीन के उप राष्ट्रपति वांग चीशान ने अमरीका के भूतपूर्व विदेशमंत्री हेनरी कैसेंजर से भेंटवार्ता की है। दोनो नेताओं ने चीन और अमरीका के बीच मतभेद वाले विषयों पर चर्चा की।

शेनहुआ समाचार एजेन्सी के अनुसार वांग चीशान ने कल रात वाशिग्टन में कहा कि बीजिंग और वाशिग्टन के मतभेदों ने दोनो देशों के संबन्धों को प्रभावित किया है।  उन्होंने कहा कि परस्पर सम्मान और मतभेदों को दूर करने से ही दोनो पक्षों की समस्याओं का समाधान संभव है।

इस भेंटवार्ता में अमरीका के भूतपूर्व विदेशमंत्री हेनरी कैसेंजर ने आशा व्यक्त की है कि अमरीका और चीन को अपने मतभेदों को समाप्त करने के प्रयास करने चाहिए।  उन्होंने इससे पहले चीन के राष्ट्रपति के साथ भेंट में कहा था कि विगत में दोनो देशों के बीच घटने वाली घटनाओं के दृष्टिगत संघर्ष की संभावना पाई जाती है।  ज्ञात रहे कि चीन और अमरीका के  बीच जारी व्यापार युद्ध ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है।