अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर वे न कहते तो चीनी सैनिक केवल 14 मिनटों में हांगकांग का नामो-निशान मिटा देते। ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' को दिये साक्षात्कार में कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उनके कहने पर ही हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना नहीं भेजी।
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "अगर मैं ऐसा न करता तो 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिट जाता।" ट्रंप ने कहा, "शी ने हांगकांग के बाहर लाखों सैनिक तैनात कर रखे हैं वे केवल इसलिए अंदर नहीं जा रहे हैं क्योंकि मैंने उनसे कहा कि ऐसा न किया जाए। ऐसा करना आपकी बड़ी भूल होगी। इससे व्यापार सौदे पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"
23 नवंबर 2019 - 16:45
समाचार कोड: 988722
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि अगर मैं न कहता तो मात्र 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिट जाता।