16 नवंबर 2019 - 11:44
क्रूज़ मिसाइलों की रेंज बढ़ाएंगे, लेज़र एयर डिफेंस की तैयारी, ईरान का एलान! दुशमनों में चिंता की लहर!

ईरान के उप रक्षा मंत्री ने कहा कि हम ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाले एक क्रूज़ मिसाइल परियोजना पर काम कर रहे हैं जिसके बाद इन क्रूज़ मिसाइलों की मारक क्षमता और निशाने में सूक्ष्मता बढ़ जाएगी।

  जनरल तक़ीज़ादे ने बताया कि हम बहुत जल्द इस मिसाइल का परीक्षण करने  वाले हैं।

    जनरल क़ासिम तक़ीज़ादे ने इसी प्रकार ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट के बारे में भी कहा कि इस क्षेत्र में हमारी कोशिश यह है कि सभी मिसाइलों को अचूक निशाना लगाने वाली मिसाइल बना दें और हम इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जो अब अंतिम चरण में है।

    उन्होंने बताया कि हम अपनी एक अन्य मिसाइल परियोजना में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं और इस क्षेत्र में हम मिसाइल के मामले में विश्व के पांच बड़े देशों में शामिल हैं।

    ईरान के उप रक्षा मंत्री जनरल तक़ीज़ादे ने लेज़र एयर डिफेंस सिस्टम के बारे में बताया कि हमने छोटे ड्रोन विमानों और छोटी छोटी उड़ने वाली मशीनों को तबाह करने के लिए लेज़र तकनीक प्राप्त कर ली है जो शोध के चरण से निकल कर उत्पादन के चरण में पहुंच चुकी है।

अमरीका और कई पश्चिमी देश, इस्राईल की सुरक्षा के लिए चिंता की वजह से ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर आपत्ति करते हुए उसे रोकने की मांग करते हैं।

 ईरान का कहना है कि मिसाइल कार्यक्रम देश की सुरक्षा से जुड़ा है और इस पर किसी भी  तरह की बात चीत नहीं हो सकती।