16 नवंबर 2019 - 11:42
प्रतिबंध हटते ही ईरान क्षेत्र का आर्थिक ध्रुव बन जायेगाः इमरान ख़ान

इमरान ख़ान ने कहा कि ईरान और सऊदी अरब दोनों पाकिस्तान के मित्र देश हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आर्थिक प्रतिबंधों के समाप्त किये जाने के बाद इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र के आर्थिक ध्रुव में परिवर्तित हो जायेगा।

इमरान ख़ान ने गुरूवार को इस्लामाबाद में कहा कि ईरान पर प्रतिबंधों के हटाने से न केवल ईरान बल्कि पाकिस्तान और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर करने में बहुत बड़ी सहायता मिलेगी।

इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छा संबन्ध चाहता है इस आधार पर इस्लामाबाद, शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने तथा हर प्रकार की लड़ाई को रोकने के लिए प्रयास करता रहेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार तेहरान और रियाज़ के बीच कूटनयिक मार्गों से तनाव को कम करने पर बल देते हुए कहा कि ईरान और सऊदी अरब पाकिस्तान के मित्र देश हैं जिन्होंने कठिन समय में पाकिस्तान की मदद की है।