14 नवंबर 2019 - 11:43
एस-400 को लेकर अंकारा-वॉशिंग्टन में तनाव और कुर्द समर्थकों के प्रदर्शन के बीच, ट्रम्प ने अर्दोग़ान से संबंधों की तारीफ़ के पुल ब

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ऐसे हालात में तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान से अपने संबंध की तारीफ़ की है जब तुर्की के रूस से एस-400 मीज़ाईल तंत्र ख़रीदने के फ़ैसले की वजह से अंकारा-वॉशिंग्टन के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं।

बुधवार को तुर्क राष्ट्रपति अर्दोग़ान के अमरीका दौरे और सीरिया पर तुर्की के हमले से पहले ही ट्रम्प द्वारा कुर्दों का साथ छोड़े जाने की निंदा में, वाइट हाउस के बाहर कुर्दों के समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

वाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में ट्रम्प ने अर्दोग़ान से कहाः "हमारे आपके बीच पहले ही दिन से दोस्ती है। हम एक दूसरे के देश को समझते हैं। हम व्यापारिक सौदों के बारे में भी बात कर रहे हैं। सचमुम हम अपने व्यापारिक संबंध में काफ़ी विस्तार लाएंगे।"

वाइट हाउस में अमरीकी और तुर्क राष्ट्रपतियों के बीच यह बैठक ऐसे समय हुयी है कि तुर्की ने रूस से एस-400 मीज़ाईल सिस्टम को ख़रीदने का फ़ैसला कर लिया है जिसके बारे में अमरीका का कहना है कि इस ख़रीदारी की वजह से रूसी गुप्तचर विभाग को फ़ायदा पहुंचेगा और अमरीकी फ़ाइटर जेट एफ़-35 के लिए गंभीर ख़तरा पैदा हो सकता है।

ट्रम्प ने कहाः हम इसी वजह से यहां हैं। सेनेटरों के साथ इस बारे में बातचीत जारी है। कोई हल निकल आएगा। मुझे लगता है कि कुछ न कुछ हल निकल आएगा।

जिस समय ट्रम्प और अर्दोग़ान के बीच बातचीत हो रही थी, वहां रिपब्लिकन सेनेटर टेड क्रूज़ और लिंड्सी ग्राहम भी मौजूद थे ताकि तुर्क राष्ट्रपति पर एस-400 और सीरियाई कुर्दों के साथ अंकारा के व्यवहार के संबंध में दबाव बना सकें।

क्रूज़ ने कहाः कुर्दों ने अमरीका का साथ देने और संयुक्त दुश्मन से लड़ने के मार्ग में बहुत जोखिम उठाया है और हम नहीं चाहते हैं कि तुर्की कुर्दों के ख़िलाफ़ हमला में शामिल रहे, इस बारे में हमें वास्तव में चिंता है।