हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने न्यूयार्क में अमरीका के संबंध में यूरोप के व्यापारिक प्रतिबंधों को भयावह क़रार देते हुए कहा कि यूरोपीय संघ ने जो व्यापारिक रुकावटें खड़ी की हैं वह भयावह और कई लेहाज़ से चीन से भी बदतर हैं।
ट्रम्प ने अमरीका और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच व्यापारिक लेनदेन की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका अपने उत्पाद यूरोप निर्यात नहीं कर सकता जबकि यूरोप, अपनी पैदावार भारी कस्टम ड्यूटी के साथ अमरीका निर्यात कर सकता है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 2018 से व्यापार दुश्मन नीतियां अपनाते हुए आयात हुई वस्तुओं पर भारी कस्टम ड्यूटी लगा दी है।
ट्रम्प के इस रवैये के जवाब में चीन और यूरोप ने भी अमरीका से आयात होने वाली वस्तुओं पर भारी कस्टम ड्यूटी लगा दी है।