9 नवंबर 2019 - 13:33
कितना भयानक होगा ईरान व इस्राईल युद्ध? किस तरह से ईरान, इस्राईल में तबाही फैला देगा? विस्तार से बताया इस्राईली राजदूत ने, खींचा

इस्राईल के पूर्व राजदूत ने " मिशल ओरेन" ने एटलांटिक में लिखे गये अपने एक लेख में कहा है कि तेलअबीव की एक गलती, भयानक युद्ध में बदल सकती है और इससे यहूदी देश पर राकेटों की बारिश होगी और इस्राईल की रक्षा शक्ति को तबाह हो जाएगी।

अमरीका में इस्राईल के पूर्व राजदूत " मिशल ओरेन" ने ईरान और इस्राईल के बीच संभावित युद्ध का नक्शा खींचते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो इस्राईल और इलाक़े के कई देश पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे।

     इस्राईली राजदूत " मिशल ओरेन" ने " एटलांटिक " समाचार पत्र में लिखा है कि इस्राईल कुछ दिनों से इस्लमी गणतंत्र ईरान के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है और इसके लिए उसने लेबनान, सीरिया और इराक़ में ईरान से संबधिंत सैंकड़ों लक्ष्यों पर बमबारी के लिए एक सूचि भी तैयार कर ली है लेकिन इस प्रकार के हवाई हमलों में ज़रा सी चूक इस्राईल के लिए ईरान की ओर से विनाशकारी जवाब का कारण बन सकती है।

     " मिशल ओरेन" ने लिखा है कि इस प्रकार के हमलों के दौरान हो सकता है कि कोई बम संवेदनशील जगह पर गिर जाए या हो सकता है कि कोई इस्राईली अधिकारी रेड लाइन पार कर ले और हमले के बाद ऐसा बयान दे दे जिससे ईरान को अपमान महसूस हो तो फिर ईरान जवाब देते हुए अपने क्रूज़ मिसाइलों से तेलअबीव में इस्राईली छावनियों पर राकेटों बरसात कर देगा और उसके साथ ही बैरुत से भी व्यापक स्तर पर हिज़्बुल्लाह, हमले करेगा।

     सन 2009 से 2013 तक वाशिंग्टन में इस्राईली राजदूत रहे " मिशल ओरेन" ने लिखा है कि ईरान व इस्राईल के बीच युद्ध हुआ तो हो सकता है एक दिन में 4000 से अधिक मिसाइल यहूदियों पर बरसें और इतने व्यापक हमले की वजह से " आयरन डोम" मिसाइल डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से तबाह हो जाए।

      " मिशल ओरेन" लिखते हैं कि इसके साथ ही ईरान के सटीक निशाना लगाने वाले मिसाइल इस्राईल में तबाही मचा सकते हैं क्योंकि " डेविड्स स्लिंग मिसाइल डिफेंस सिस्टम" को अभी व्यवहारिक  रूप से आज़माया नहीं गया है और यूं भी इस सिस्टम से दुश्मन के मिसाइल को रोकने का खर्च एक मिलयन डॉलर है। " बिन गोरियन" हवाई अड्डे के निकट मिसाइल हमले से एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद हो सकता है बल्कि यह भी संभव है कि इस्राईल की बंदरगाहें भी बंद हो जाएं और इस्राईल का संपर्क पूरी दुनिया से कट जाए। इसके साथ ही ईरान की ओर से साइबर अटैक से पूरी इस्राईल में बिजली सप्लाई भी बंद हो सकती है।

   ओरेन के अनुसार, इलाके के " आतंकवादी " सीमा पर हमले करेंगे, आर्थिक गतिविधियां ठप्प हो जाएंगी, अस्पतालों में क्षमता से अधिक घायल पहुंचा दिये जाएंगे, कारखानें और तेल रिफाइनरियों के तबाह होने की वजह से पर्यावरण की त्रासदी हो जाएगी।

     अमरीका में इस्राईल के पूर्व राजदूत ने ईरान और इस्राईल के मध्य युद्ध का नक्शा खींचते हुए लिखा है कि युद्ध की दशा में लेबनान और गज़्जा की सीमाओं से इस्राईल पर आक्रमणकारी टूट पड़ेंगे और सीरिया, इराक़, यमन और ईरान से इस्राईल पर लंबी दूरी की मिसाइलों की बारिश होगी और सीरिया में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से इस्राईली वायु सेना का एक भाग पंगु बन जाएगा।

          अमरीका में इस्राईल के पूर्व राजदूत मिशल ओरेन के इस लेख पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए फिलिस्तीन के प्रसिद्ध पत्रकार डाक्टर मुहम्मद बक्र ने लिखा है कि मिशल ओरेन का लेख एक कल्पना है और इस्राईल में ईरान पर हमला करने की हिम्मत नहीं है। जैसा कि इस्राईली समाचार पत्र हारित्ज़ में टीकाकार " रोग़ल एलफीर " ने लिखा है कि अगर ईरान के साथ इस्राईल ने युद्ध किया तो सन 73 का युद्ध बच्चों का खेल महसूस होगा। मुहम्मद बक्र कहते हैं कि इस्राईल के आतंरिक हालात और इसी तरह अमरीका का समर्थन इस स्थित में नहीं है कि अभी इस्राईल, ईरान पर हमले की सोच सके।