सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 2 इस्राईली सैनिकों को एक फ़िलिस्तीनी नागरिक पर उसके बच्चे के साथ बंदूक़ ताने देखा जा सकता है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो सामने आने पर फ़िलिस्तीनी सोशल मीडिया उपभोक्ताओं में काफ़ी रोष पाया जाता है। पश्चिमी तट के शहर ख़लील में पेश आने वाली घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि इस्राईली सैनिक पहले निहत्थे फ़िलिस्तीनी पर चिल्ला रहे हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं कि यह बच्चा सैनिकों पर पथराव कर रहा है जिस पर पिता ने कहा कि यह पत्थर कैसे फेंक सकता है यह तो केवल 5 साल का है।
इस्राईली सैनिक ने जवाब दिया कि हां यह पत्थर फेंक रहा है और तुम्हारे सारे दोस्त पत्थर बरसाते हैं, इसकी जितनी भी उम्र है मुझे इसकी कोई परवाह नहीं।
इसी दौरान एक और इस्राईली सैनिक ने फ़िलिस्तीनी व्यक्ति को मारना शुरु कर दिया जिस पर उक्त फ़िलिस्तीनी ने कहा कि मुझ पर हाथ न उठाओ।
जब उक्त व्यक्ति अपने बच्चे के साथ वापस जाने लगा तो एक और सैनिक ने फ़िलिस्तीनी व्यक्ति पर बंदूक़ तान ली।