7 नवंबर 2019 - 12:29
कर्बला में ईरानी कांसूलेट पर हमले के लिए क़बीलों के सरदारों और विशिष्ट हस्तियों ने ईरान से मांगी माफ़ी

इराक़ के पवित्र शहर कर्बला की विशिष्ट हस्तियों और क़बीलों के सरदारों ने इस शहर में स्थित ईरानी कांसूलेट में उपस्थित होकर कुछ दिन पहले उपद्रवियों द्वारा कांसूलेट की इमारत पर हमले के लिए खेद जताया है।

ग़ौरतलब है कि रविवार की रात विरोध प्रदर्शनों के बहाने कुछ उपद्रवियों ने पवित्र शहर कर्बला स्थित ईरानी कांसूलेट पर हमला कर दिया था।

बलवाईयों को तितर बितर करने के लिए इराक़ी सुरक्षा बलों की कार्यवाही में 3 लोगों की मौत हो गई थी।

अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, कर्बला क्षेत्र के क़ीबलों के सरदारों और विशिष्ट हस्तियों का कहना था कि ईरान पर हमला करने वाले तत्व प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि नहीं हैं और उन्हें उनकी इस हरकत पर शर्मिंदगी है।

इराक़ी क़बीलों के सरदारों और विशिष्ट हस्तियों ने ईरानी कांसूलेट पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसमें शामिल तत्वों को गिरफ़्तार करके क़ानून के हवाले किया जाना चाहिए।

देश में जारी विरोध प्रदर्शनों की आड़ में हिंसा फैलाने और सुरक्षा बलों पर हमला करने तथा निजी व सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने से इराक़ की आम जनता में रोष व्याप्त है और उसका कहना है कि जब तक देश से राष्ट्र के दुश्मन अमरीका को पूर्ण रूप से बाहर नहीं किया जाता है, इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी