ABNA: डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को ट्वीट किया कि चौथे क़दम के अंतर्गत, परमाणु समझौते के आधार पर फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में एक हज़ार 44 सेन्ट्रफ़्यूज मशीनों में गैस इन्जेक्ट की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
इसी बीच ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख बेहरूज़ कमालवंदी ने कहा कि बुधवार रात बारह बजे से फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में गैस इन्जेक्ट करने की प्रक्रिया शुरु होगी और यह कुछ घंटे तक चलेगी। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया शनिवार तक उस चरण तक पहुंच जाएगी कि जिसके अंतर्गत लगभग 4.5 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धित होगा।
उनका कहना था कि आज ईरान, पूर्ण परमाणु ईंधन चक्र के समस्त चरणों को जानता है।
.............
300