मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने कहा है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की सरकारें, सूडान सहित विभिन्न देशों के सैनिकों को प्रयोग कर रही हैं।
यहिया सरी ने कहा कि सूडानी राष्ट्र भी अन्य अरब और मुस्लिम देशों की भांति मीडिया के प्रोपेगैंडों का शिकार होकर गुमराही के ख़तरे से दोचार है और सऊदी गठबंधन, सूडानियों की मौत पर भी कोई ध्यान नहीं देता।
पिछले सप्ताह सूडान की अंतरिम सैन्य परिषद के उप प्रमुख मुहम्मद हमदान दक़लू ने घोषणा की थी कि यमन से दस हज़ार सूडानी सैनिकों की वापसी शुरु हो गयी है।