आईआरजीसी के कमांडर जनरल " हुसैन सलामी" ने शनिवार को तेहरान में अमरीकी जासूसी के अड्डे की दीवारों पर पेंटिंग्स के अनावरण के अवसर पर कहा कि ईरानी राष्ट्र अपने जीवन के स्वर्णिम चरण से गुज़र रहा है और इस समय पूरी दुनिया में उसकी ताक़त का लोहा माना जा रहा है।
जनरल सलामी ने कहा कि दुश्मन जिस मैदान को भी ईरान के खिलाफ कार्यवाही के लिए इस्तेमाल करना चाहेगा हम उसे तबाह कर देंगे।
जनरल सलामी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरानी जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह कठिन राहों से बड़ी आसानी से गुज़र जाती है कहा कि ईरान, विश्व वासियों के लिए कृपा व स्वतंत्रता का सूचक और पीड़ियों के लिए शरणस्थल है।
आईआरजीसी के कमांडर ने इस बात पर बल देते हुए कि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद, अमरीका की शक्ति कम होने लगी, कहा कि अमरीका ने दुनिया के सभी बड़े युद्धों में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से पहली भूमिका निभाई है और अस्सी लाख से अधिक लोग, पूरी दुनिया में अमरीका के सैन्य हस्तक्षेपों की वजह से मारे गये हैं।
जनरल सलामी ने इसी प्रकार आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के अमरीकी दावे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दावा एेसी दशा में किया जा रहा है कि जब अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति " डोनाल्ड ट्र्म्प " इस देश के पूर्व राष्ट्रपति " बाराक ओबामा" को आतंकवादी संगठन " दाइश " का जनक बता चुके हैं।