2 नवंबर 2019 - 14:35
अमरीका बाज़ नहीं आ रहा है फिर किया इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप!

अमरीका के विदेशमंत्री ने इराक़ में अशांति में अपने देश की भूमिका पर पर्दा डालने के लिए दावा किया है कि इस बारे में बगदाद की जांच पर विश्वास नहीं किया जा सकता।

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने अपने एक भाषण में कहा कि इराक़ में अक्तूबर के आंरभ से होने वाली हिंसा के बारे में इराक़ी सरकार की जांच, पर्याप्त रूप  से विश्वस्त नहीं है। 

इसी मध्य इराक़ी जनता, सरकार और अधिकारियों ने अमरीका से संबंधित " अलहुर्रा" टीवी चैनल की गतिविधियों पर आपत्ति की है। 

अलहुर्रा टीवी चैनल ने हालिया दिनों में इराक़ के धर्म गुरुओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जिसके बाद इस टीवी चैनल के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। 

इराक़ी दलों और नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों को भड़काने में इस अमरीकी टीवी चैनल की भूमिका की कड़ी आलोचना की है। 

इराक़ के स्वंयसेवी बल " अलहशदुश्शाबी " ने भी एक बयान जारी करके कहा है कि टीवी चैनल, इराक़ की जनता, सरकार और आस्थाओं को निशाना बना रहे हैं।