इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी के कार्यालय से गुरुवार को जारी बयान में आया है कि वरिष्ठ धर्मगुरु प्रदर्शनकारियों की सुधारवादी मांगों का समर्थन करते हैं।
इसी तरह इस बयान में आया है कि इराक़ी जनता प्रदर्शनों में आयतुल्लाह सीस्तानी सहित वरिष्ठ धर्मगुरुओं की तस्वीर हाथ में न उठाए और न ही उनका नाम ले।
ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को बग़दाद की फ़िलिस्तीन सड़क पर जुमे की नमाज़ के बाद वरिष्ठ धर्मगुरु के समर्थन में प्रदर्शन के कार्यक्रम के एलान के बाद, आयतुल्लाह सीस्तानी के कार्यालय से यह बयान जारी हुआ है।
इस बीच बग़दाद में इराक़ी नागरिक आयतुल्लाह सीस्तान की तस्वीर उठाए लोगों से दुश्मन की साज़िश की ओर से सचेत रहने की अपील करते हुए नज़र आए।