1 नवंबर 2019 - 16:18
इराक़ में जनप्रदर्शनों ने दिखाया असर, मंत्रियों सहित 60 उच्च अधिकारियों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी

इराक़ ट्रांसपेरेन्सी संस्था ने इस देश के 60 उच्च अधिकारियों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये हैं जिनमें मंत्री और सांसद भी शामिल हैं।

इराक़ ट्रांसपेरेन्सी संस्था ने भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरूपयोग के आरोप में इस देश के 60 उच्च अधिकारियों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी कर दिये हैं।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ ट्रांसपेरेन्सी संस्था ने एक बयान जारी करके एक मंत्री, पांच सांसदों और दो पूर्व मंत्रियों सहित इस देश के 60 उच्च अधिकारियों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये हैं।  इस बयान में कहा गया है कि इससे पहले एक गवर्नर और पांच महा प्रबंधकों को गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि इराक़ के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और संसद सभापति की हालिया भेंटवार्ता में इस बात पर सहमति बन चुकी है कि भ्रष्टाचार से संबन्धित सारे केस तत्काल न्यायालय में भेज जाएं जिनके विरुद्ध न्यायालय अविलंब कार्यवाही करे।

ज्ञात  रहे कि इराक़ में सरकारी भ्रष्टाचार और वर्तमान आर्थिक स्थिति को लेकर पिछले कुछ दिनों के दौरान व्यापक जनप्रदर्शन किये गए।