ईरान के उप ऊर्जामंत्री ने बताया है कि इस से पहले ईरान व इराक़ के अधिकारियों के मध्य कई बैठकों में इस संदर्भ में समझौता हुआ था।
उन्होंने बताया कि अब इस तकनीकी बदलाव के बाद ईरान और इराक़ के मध्य ऊर्जा के लेन देन की प्रक्रिया में वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ईरान, इराक़ और सीरिया के बिजली सप्लाई नेटवर्क को जोड़ने का कार्यक्रम है क्योंकि ईरान का बिजली उद्योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है और यह भूमिका बढ़ रही है।
ईरान के ऊर्जा मंत्री रज़ा अर्दकानिया ने भी एक दिन पहले कहा था कि ईरान, इराक़ के रास्ते सीरिया को बिजली सप्लाई की योजना बना रहा है और इसके लिए कई अन्य कदमों के अलावा 400 किलो वॉट का नेटवर्क बना रहा है ताकि सीरिया के पुनर्निमाण में उसकी सहायता की जाए।
ईरान अपने पड़ोसी कई देशों को बिजली निर्यात करता है।