30 अक्टूबर 2019 - 13:41
इस्राईल ने फिर माना हिज़्बुल्लाह का लोहा, इस्राईल को तबाह करने के लिए हिज़्बुल्लाह की काफ़ी है

एक ज़ायोनी जनरल ने स्वीकार किया है कि हिज़्बुल्लाह और ईरान के मीज़ाइल ही इस्राईल को युद्धग्रस्त क्षेत्र में परिवर्तित करने के लिए काफ़ी हैं।

ज़ायोनी जनरल इस्हाक़ बरीक ने हिज़्बुल्लाह और ईरान की मीज़ाइल शक्ति का लोहा मानते हुए कहा कि उनके मीज़ाइल ही इस्राईल को युद्धग्रस्त क्षेत्र में बदल देंगे और उन्हें इस्राईल में प्रविष्ट होने की कोई ज़रूरत नहीं है।

उक्त ज़ायोनी जनरल का कहना था कि बहुत ही विश्वस्त सूत्रों से मिलने वाली सूचना के अनुसार हिज़्बुल्लाह के पास विभिन्न साइज़ के 1 लाख 30 हज़ार जबकि 10 हज़ार से अधिक, भारी दूर तक मार करने वाले मीज़ाइल मौजूद हैं जिनमें से 1 से 30 मीटर के दायरे में अपने लक्ष्य को सटीक निशाना बनाने वाले स्मार्ट मीज़ाइल भी शामिल हैं।

इस्हाक़ बरीक ने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा देश नहीं जो इतनी बड़ी संख्या में मीज़ाइलों का मुक़ाबला कर सके।

इससे पहले इस्राईल के चैनल-13 ने भी स्वीकार किया था कि युद्ध की स्थिति में इस्राईल को बहुत ही दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ेगा और तेल अवीव और हैफ़ा, प्रतिदिन सैकड़ों मीज़ाइलों का निशाना बनेंगे।

इसके परिणाम में हवाई अड्डे और बंदरगाहें बंद हो जाएंगी और ज़ायोनियों को फ़रार होने का मौक़ा भी नहीं मिलेगा।