24 अक्टूबर 2019 - 13:21
ईरान ने आकाश और समुद्रों में अमरीका को बेइज़्ज़त कर दिया हैः जनरल सलामी

आईआरजीसी के कमांडर ने कहा है कि हम इस बात के लिए ईश्वर के कृतज्ञ हैं कि हमने हर जगह अपने दुश्मन को बेइज़्ज़त कर दिया है और न केवल यह कि उसे पराजित किया है बल्कि उसकी फ़ज़ीहत करके उसे असहाय बना दिया है।

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कूहगिलोये व बूयेर अहमद प्रांत में एक समारोह में कहा कि जनता की सेवा करना हमारे लिए सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि हमने अत्यंत कड़ा समय पीछे छोड़ा है, कहा कि हम इस बात के लिए ईश्वर के आभारी हैं कि उसने हमें इतनी शक्ति प्रदान की कि हम अपने दुश्मन को हर जगह पराजित कर सकें और न केवल पराजित करें बल्कि उसे बेइज़्ज़ित व असहाय भी कर दें।

 

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के प्रमुख ने कहा कि दुश्मन सीमाओं के अंदर, सीमाओं के बाहर, समुद्रों में, आकाश में जहां कहीं भी थे हमने उन्हें कड़ी चेतावनी दी जिसके बाद वे अपनी जगह बैठ गए और उनकी समझ में आ गया कि इस राष्ट्र से नहीं टकराना चाहिए लेकिन हम इतने पर ही नहीं रुके हैं और अमरीका, इस्राईल, ब्रिटेन और उनके घटकों व पिट्ठुओं के अलावा हम दरिद्रता व पिछड़ेपन से भी लड़ रहे हैं और इन्हें भी ईरानी राष्ट्र के दुश्मन समझते हैं।