22 अक्टूबर 2019 - 13:47
सीरिया पर तुर्की का हमला, बर्लिन और अंकारा में ठनी

जर्मनी ने सीरिया पर तुर्की के हमले को ग़ैर क़ानूनी क़रार दिया है।

जर्मनी के विदेशमंत्री हाइको मास ने तुर्की की ओर से सीरिया के कुर्द क्षेत्रों में सैन्य प्रगति को अतिक्रमण क़रार दिया है।

उन्होंने कहा कि उनका देश तुर्की की इस कार्यवाही को ग़ैर क़ानूनी समझता है और प्रबल संभावना है कि यूरोपीय संघ इसकी प्रतिक्रिया में तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगा देगा।

उन्होंने कहा कि जर्मनी समझता है कि कुर्दों पर तुर्की के हमले अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। यह बयान एक ऐसे समय में सामने आया है कि जब सीरिया के उत्तरी क्षेत्र में कुर्दों और तुर्की के बीच अस्थाई युद्ध विराम हो गया है।