तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार जीन यवेस लेड्रियान ने अपने इराक़ी समकक्ष मुहम्मद अली अलहकीम के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान और अमरीका के बीच वर्तमान तनाव कम करने के लिए तेहरान पर लगे प्रतिबंधों का हटना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि अपने इराक़ी समकक्ष के साथ मैंने ईरान तथा फ़ार्स की खाड़ी में उपजे तनाव जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। फ़्रांस के विदेशमंत्री ने उम्मीद जताई कि फ़ार्स की खाड़ी में उपजा तनाव शीघ्र समाप्त हो जाए। उनका कहना था कि वे अपने साथ इराक़ के राष्ट्रपति के लिए फ़्रांसीसी राष्ट्रपति का संदेश लाए हैं।
फ़्रांस के विदेशमंत्री ने उत्तरी सीरिया में तुर्की के हस्तक्षेप की समीक्षा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन की बैठक आहूत कराने की मांग की क्योंकि यह गठबंधन दाइश का सफाया चाहता है।