17 अक्टूबर 2019 - 12:57
ब्रेक्जिट पर बनी ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच सहमति

ब्रेक्जिट को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के एक बीच आज एक सहमति बनी है जिसकी सूचना ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और यूरोपीय संघ के प्रमुख ने दी है।

जीन क्लांट जंकर तथा बोरिस जानसन की ओर से गुरूवार को बताया गया है कि ब्रेक्जिट को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के एक बीच सहमति बन गई है।  यूरोपीय संघ के प्रमुख जीन कलांट जंकर ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए बताया है कि ब्रिटेन तथा यूरोपीय संघ एक न्यायपूर्ण एवं संतुलित सहमति पर पहुंचे हैं।  उन्होंने कहा है कि अब यूरोपीय संघ तथा ब्रिटेन की संसदों को इसे स्वीकृति देनी है।  उधर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जानसन ने कहा है कि हम एसी सहमति तक पहुंचे हैें जिससे हालात नियंत्रण में आ जाएंगे।  इसी बीच उत्तरी आयरलैण्ड की पार्टी और डीयूपी ने इसे मानने से इन्कार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि ब्रेक्जिट वास्तव में यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के निकलने के प्रस्ताव का नाम है।इसपर काम सन 2008 में उस समय शुरू हुआ जब ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई थी।  31 अक्तूबर को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के निकलने की समय सीमा समाप्त हो रही है।  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का प्रयास है कि वे अपने देश को निर्धारित समय तक यूरोपीय संघ से निकाल लें।