अलआलम के अनुसार, उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के सामर्रा शहर में इराक़ी सेना की कमान ने एक बयान में बताया कि जवानों ने सोमवार को सामर्रा में दाइश के आतंकियों की इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धालुओं पर आत्मघाती हमले की साज़िश को नाकाम बना दिया।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, दाइश के आतंकी, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में जाने वाले श्रद्धालुओं पर पूर्वी सामर्रा के सैफ़ूना इलाक़े में हमला करने का इरादा रखते थे।
इराक़ी सैनिकों की इस कार्यवाही में दाइश के 2 आत्मघाती मारे गए और 2 आत्मघाती जैकेट और 4 बम बरामद हुए।