14 अक्टूबर 2019 - 14:01
अर्दोग़ान और कुर्दों से ट्रम्प की अपील, दाइश के आतंकियों को भागने से रोकिए

ट्रम्प ने तुर्की और कुर्दों को नसीहत की है कि वे दाइश के आतंकियों को भागने से रोकने की पूरी कोशिश करें।

तुर्की को उत्तरी सीरिया में सैन्य कार्यवाही के लिए हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रम्प ने तुर्की और कुर्दों को नसीहत की है कि वे दाइश के आतंकियों को भागने से रोकें।  दाइश के आतंकवादियों को भागने से रोकने का आह्वान करने के साथ ही अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूरोपीय देशों से भी मांग की है कि वे अपने देश के नागरिक दाइशी आतंकवादियों को वापस बुलवाएं।  ट्रम्प ने एक ट्वीट में इस बात का उल्लेख करते हुए कि संयुक्त राज्य अमरीका, दाइश के ख़तरनाक आतंकियों को पकड़े हुए है, तुर्की और कुर्दों से कहा है कि वे दाइश के आतंकवादियों को भागने न दें।  ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प से टेलिफोनी वार्ता के बाद तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने उत्तरी सीरिया में सैन्य कार्यवाही आरंभ की है।