उन्होंने शुक्रवार को तुर्कमनिस्तान के दौरे पर राजधानी अश्क़ाबाद में कॉमन वेल्थ इंडिपेन्डंट स्टेट्स की शिखर बैठक के अवसर पर टेलीविजन पर भाषण में कहा कि पूर्वोत्तरी सीरिया में गिरफ़्तार तकफ़ीरी आतंकी, तुर्की के हमले की वजह से जेल से भाग सकते हैं।
रूसी न्यूज़ एजेंसी इंटरफ़ैक्स के मुताबिक़, पूतिन ने कहाः "मैं निश्चित तौर पर नहीं कह सकता कि तुर्क सेना कितनी जल्दी इसे अपने निंयत्रण में कर पाएगी। यह वास्तव में हमारे लिए ख़तरा है।"
तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने मंलगवार को एलान किया कि देश की सेना और तुर्की द्वारा समर्थित मिलिटेंट्स फ़्री सीरियन आर्मी ने पूर्वोत्तरी सीरिया में हमले शुरु किए हैं।
अर्दोग़ान ने दावा किया कि इस हमले में दाइश में शामिल मिलिटेंट्स और कुर्द मिलिटेंट्स के ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। अर्दोग़ान ने इस हमले का लक्ष्य पूर्वोत्तरी सीरिया के सीमावर्ती इलाक़े में सेफ़ज़ोन बनाना और वहा लाखों शरणार्थियों को बसाना बताया है।
अंकारा अमरीका द्वारा समर्थित वाईपीजी को आतंकवादी संगठन कहता है जो तुर्की में उभरने वाले मिलिटेंट्स गुट पीकेके की शाखा है। पीकेके तुर्की में 1984 से स्वायत्त कुर्द इलाक़े की स्थापना की कोशिश कर रहा है।(MAQ/N)