11 अक्टूबर 2019 - 13:44
इराक़ के हालिया हंगामे के पीछे अमरीका, ब्रिटेन और इस्राईल का हाथ, तुर्की होशियार रहे कहीं सीरिया के दलदल में न फंस जाएः तेहरान क

तेहरान के जुमे के इमाम ने इराक़ के हालिया हंगामे में अमरीका ब्रिटेन और इस्राईल का हाथ बताया है।

तेहरान के जुमे के इमाम आयतुल्लाह सय्यद अहमद ख़ातमी ने कहा कि इराक़ के हालिया हंगामे के मुख्य त्रिकोण में अमरीका, ब्रिटेन और ज़ायोनी शासन शामिल थे जिन्होंने उपद्रवियों को क्रान्तिकारी कहा था।

उन्होंने इराक़ में हालिया प्रदर्शनों में दसियों लोगों के मारे जाने पर खेद जताते हुए, प्रदर्शनकारियों की आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी मांगों को सही बताया कि जिसे इराक़ी प्रधान मंत्री सहित इस देश के दूसरे अधिकारियों ने भी सभी ठहराया था।

आयतुल्लाह सय्यद अहमद ख़ातमी ने कहा कि अरब के रूढ़ीवादी शासन और बास पार्टी के बचे खुचे तत्व सहित कुछ ब्रिटिश, अमरीकी और सऊदी मीडिया इराक़ में अशांति का कारण बने।

उन्होंने कहा कि इराक़ी जनता के दुश्मन इस घटना का दुरुपयोग करना चाहते थे। इसी तरह उन्होंने कहा कि दुश्मन इराक़ में हंगामे के ज़रिए ईरान-इराक़ राष्ट्र के बीच फूट डालने और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम की रैली में भाग लेने वालों में ख़ौफ़ पैदा करना चाहते थे।

तेहरान के जुमे के इमाम ने कहा कि दुश्मन को इराक़ी राष्ट्र के प्रतिरोध के मोर्चे में शामिल होने पर चिंता है और वह कुछ इराक़ी अधिकारियों से बदला लेना चाहता है जो अमरीका और इस्राईल की अवैध मांगों के ख़िलाफ़ डट गए।

आयतुल्लाह अहमद ख़ातमी ने सीरिया की भूमि से तुर्क सैनिकों के निकलने पर आधारित ईरान की मांग का उल्लेख किया और तुर्क सरकार से अनुशंसा में कहा कि सऊउदी अरब अमरीका के नौकर के रूप में यमन के दलदल में फंस गया है। उन्होंने कहा कि तुर्की उत्तरी सीरिया से अमरीका के निकलते ही वॉशिंग्टन की जगह लेना चाहता है, लेकिन होशियार रहे कि कहीं इस दलदल में न फंस जाए।