पेंटागन के प्रेस रूम में सीएनएन से जुड़े टीवी स्क्रीन पर पत्रकारों को अचानक हिज़्बुल्लाह का नाम दिखाई देने लगा, लेकिन कोई समझ नहीं पा रहा था कि यह क्या हो रहा है? कुछ लोग सोचने लगे कि कहीं सीएनएन टीवी चैनल को हैक तो नहीं कर लिया गया है?
सोमवार दोपहर को पेंटागन में कई पत्रकारों ने ट्विटर पर इस रहस्यमयी ख़राबी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और कुछ ने तो आशंका जताई की कहीं लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन ने कि जिसे अमरीका ने आतंकवादी गुटों की सूची में डाल रखा है, पेंटागन में सफलतापूर्वक घुसपैठ तो नहीं कर ली है।
इस दौरान, पूरे स्क्रीन पर ऊपर और नीचे के भाग में अंग्रेज़ी के कैपिलट अक्षरों में "हिज़्बुल्लाह" लिखकर आने लगा, पृष्ठभूमि में भी कुछ लिखा हुआ था।
पेंटागन की इमारत में यह तस्वीर एक से अधिक टीवी स्क्रीनों पर दिखाई दी और कुछ मिनटों तक चलती रही।
सोशल मीडिया पर इस रहस्यमय गड़बड़ी पर लोग ख़ूब चटख़ारे ले लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
जोशुआ होमुंसकी नामक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गयाः ऐसा लगता है कि यह @RepMikeRogers की @CNNOriginals श्रृंखला के अगले एपिसोड के लिए प्रोमो था, आपको यह यह इसी रविवार को रात 9 बजे ज़रूर देखना चाहिए @CNN पर। ऐसा नहीं है कि मैं पक्षपाती हूं या कुछ और ...
वहीं एक महिला पत्रकार कार्ला बाब ने अपने ट्वीटर पेज पर टीवी स्क्रीन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखाः मैं जब सीएनएन देख रही थी, अचानक यह मेरे टीवी स्क्रीन पर आने लगा, पेंटागन में दो अन्य टीवी स्क्रीनों पर भी ऐसा ही हुआ। यह पेंटागन की गड़बड़ी है या सीएनएन की? क्या हिज़्बुल्लाह ने सफलता से हैक कर लिया?
So this just popped up on my TV screen as I was watching @CNN ...happened on at least two other screens at the Pentagon. @ChiefPentSpox —is this a Pentagon issue or CNN issue? Did Hezbollah just successfully hack into something? #breakingnews pic.twitter.com/TlUv6I6xug
— Carla Babb (@CarlaBabbVOA) 7 October 2019