1 अक्टूबर 2019 - 14:02
ईरान ने एशियाई देशों की ओर फिर बढ़ाया हाथ, विदेश नीति में है प्राथमिकता

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने देश की विदेश नीति की प्राथमिकता, एशियाई देशों के साथ संबंधों में विस्तार क़रार दिया और कहा कि सिंगापूर उच्च व्यापारिक और आर्थिक क्षमताओं के दृष्टिगत इस क्षेत्र में विशेष स्थान का स्वामी है।

आर्मीनिया के दौरे पर गये राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को सिंगापूर के प्रधानमंत्री ली हिसेन लोंग से मुलाक़ात में दोनों देशों के संबंधों को सार्थक क़रार दिया और कहा कि परमाणु समझौते के बाद ईरान और सिंगापूर के बीच आर्थिक संबंधों को विस्तृत करने के लिए अच्छे हालात पैदा हुए हैं और पहल करत हुए दोनों देशों के बीच सहयोग के  लिए उचित माहौल बनाना चाहिए।

राष्ट्रपति रूहानी ने यूरेशिया आर्थिक संघ के साथ ईरान और सिंगापूर के सहयोग की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर आर्थिक क्षेत्र में संबंधों में विस्तार के लिए उचित अवसर प्रशस्त कर सकता है।

इस अवसर पर सिंगापूर के प्रधानमंत्री ने यह बयान करते हुए कि ईरान के साथ उनके संबंध हमेशा से सार्थक और मैत्रीपूर्ण रहे हैं, कहा कि सिंगापूर हर क्षेत्र में ईरान से द्वपिक्षीय संबंधों के विस्तार का इच्छुक है। उनका कहना था कि सिंगापूर, दुनिया के हर देश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नियमों और वचनों के पालन का इच्छुक है।