फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ायद आले नहयान ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की बैठक में इस्लामी गणतंत्र ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया और दावा किया कि ईरान क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करना चाहता है।
संयुक्त अरब इमारात के अधिकारी काफ़ी समय से सऊदी अरब और अमरीकी अधिकारियों की हां में हां मिलाते हुए ईरान के विरुद्ध झूठे आरोप लगा रहे हैं। संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री ने ईरान के विरुद्ध ज़हर उगलते हुए दावा किया कि तुंबे बुज़ुर्ग, तुंबे कूचिक और बू मूसा द्वीप संयुक्त अरब इमारात का है।
संयुक्त अरब इमारात अपने विदेशी आक़ाओं के समर्थन से हर बैठक में ईरान के इन तीनों द्वीपों पर अपने अधिकार का निराधार दावा दोहराता है जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ के दस्तावेज़ों के आधार पर यह तीनों द्वीप ईरान का अटूट हिस्सा हैं।