विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि अमेरिका द्वारा आर्थिक आतंकवाद के प्रयोग से एक ओर अमेरिकी जनता और कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है और दूसरी ओर स्वतंत्र देशों के मुक्त व्यापार की आज़ादी के ख़त्म हो जाने की चिंता में वृद्धि हो गयी है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने रूस और चीन के ख़िलाफ अमेरिका के आधारहीन प्रतिबंधों की भर्त्सना की है।
उन्होंने कई चीनी कंपनियों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया में कहा कि कुछ देशों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के विरुद्ध है क्योंकि इस प्रस्ताव में समस्त देशों को ईरान के साथ व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया और बल देकर कहा गया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार उस प्रस्ताव का ध्यान रखने के कारण देशों को सज़ा दे रही है जिसके समर्थन में स्वयं उसने मत दिया है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्रंप की आर्थिक आतंकवाद की टीम को मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान आर्थिक आतंकवाद की असली भेंट चढ़ने वाले के रूप में अमेरिका के इस रवइये की भर्त्सना करता है और इस एकपक्षीय कार्यवाही व प्रतिबंधों के ख़तरनाक परिणामों से विश्व समुदाय को चेतावनी देता है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार कुछ रूसी व्यक्तियों व कंपनियों के खिलाफ सीरिया की क़ानूनी सरकार के साथ सहकारिता करने के आरोप में भी अमेरिकी प्रतिबंधों की भर्त्सना की और कहा कि विश्ववासियों को चाहिये कि इस प्रकार की एक पक्षीय विनाशकारी कार्यवाही और हस्तक्षेप के मुकाबले के बारे में सोचें।