26 सितंबर 2019 - 17:21
जान्सन ने घुटने टेक दिए, या ब्रिग्ज़िट की अनुमति दो या अपदस्थ कर दो!

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जान्सन ने संसद से कहा है कि उन्हें हर हाल में ब्रिग्ज़िट की अनुमति दें या फिर अपदस्थ कर दें।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जान्सन ने संसद के निचले सदन हाऊस आफ़ कामंस में ऐसी हालत में भाषण दिया कि अधिकतर सांसद उनके विरुद्ध नारे लगा रहे थे।

उन्होंने कहा कि संसद या उनका साथ दे और हर हाल में ब्रिग्ज़िट की अनुमति दे और यदि ऐसा न करना चाहे तो अविश्वास प्रस्ताव द्वारा उन्हें हटा दें और देश में मध्यावधि चुनाव होने दे।

ज्ञात रहे कि ब्रिटिश संसद के निचले सदन की बैठक बुधवार की रात 16 दिन के अंतराल के बाद हुई। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जान्सन की अपील पर ब्रिटिश महारानी ने पांच सप्ताह के लिए संसद को निलंबित कर दिया था ताकि संसद ब्रिग्ज़िट के संबंध में बोरिस जान्सन के मार्ग में रुकावट न बन सके लेकिन ब्रिटिश सुप्रिम कोर्ट के फ़ुल बेंच ने मंगलवार को पूर्ण सहमति से संसद के निलंबन के विरुद्ध फ़ैसला दिया जिसके बाद बुधवार की रात हाऊस आफ़ कामंस की बैठक हुई जिसमें भाग लेने के लिए बोरिस जान्सन, संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की बैठक छोड़कर लंदन पहुंचे।