22 सितंबर 2019 - 17:29
संयुक्त अरब इमारात में पहला यहूदी उपसना स्थल 2022 में खुलेगा

संयुक्त अरब इमरात में पहली बार सरकारी स्तर पर यहूदी उपासना स्थल के निर्माण का काम अगले वर्ष शुरु होगा और 2022 तक तैयार हो जाएगा।

रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय मीडिया का कहना है कि यहूदी उपासना स्थल अबूधाबी में "एब्राहिमिक फ़ैमली हाऊस" काम्पलेक्स का भाग है जहां मस्जिद और चर्च भी होगा।

काम्पलेक्स के निर्माण की घोषणा जारी वर्ष फ़रवरी में पोप फ़्रांसिस के संयुक्त अरब इमारात के दौरे पर किया गया था।

संयुक्त अरब इमारात में यहूदी समुदाय का यह पहला उपासना स्थल होगा लेकिन इस समय दुबई में एक घर को निजी उपासना स्थल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब इमारात में सरकारी स्तर पर ईसाइयों के लिए चर्च और गिरजाघर और गुरुद्वारे भी अल्पसंख्यकों के लिए बनाए गये हैं।

संयुक्त अरब इमारात में बाहर से आकर काम करने वाले लोगों की बहुत संख्या है जिनमें भारतीय लोगों की संख्या सबसे अधिक है।

अबूधाबी में मौजूद भारतीय दूतावास के अनुसार संयुक्त अरब इमारात में 2 करोड़ 60 लाख भारतीय रहते हैं जो वहां की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत है।