उन्होंने इसी प्रकार अमरीका के जेसीपीओए में वापस आने की भी बात कही है। तुलसी गबार्ड का कहना है कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में विजय होने की स्थिति में वे अमरीका को जेसीपीओए में वापस लाएंगी और ईरान पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त करवाएंगी।उनका कहना था कि जेसीपीओए में वापसी और प्रतिबंधों को हटाने जैसे कामों से ईरान को परमाणु शस्त्रों तक पहुंच से दूर किया जा सकता है।
तुलसी गबार्ड ने अलक़ाएदा के बारे में सऊदी अरब की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि हम उस देश के बारे में चर्चा कर रहे हैं जो परोक्ष या अपरोक्ष रूप से अलक़ाएदा का समर्थन करता है।