एएफ़पी के अनुसार यदि इन चुनावों में सफलता हासिल हो जाती है तो नेतेनयाहू इस्राईल में सबसे अधिक अवधि तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।
नेतेनयाहू अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जनता से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और मतदान करने की अपील की।
ज्ञात रहे कि जारी वर्ष भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद इस्राईली प्रधानमंत्री को उनके पद से हटाव दिय गया था किन्तु मध्यावधि चुनाव मे उनकी पार्टी ने एक बार फिर सफलता दर्ज की थी और वे अगले छह महीने के लिए दोबारा प्रधानमंत्री चुने गये थे।
ज्ञात रहे कि इस्राईल में चुनाव जारी वर्ष नवम्बर में होने थे किन्तु भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद यह चुनाव अप्रैल में ही आयोजित कर लिए गये थे।
नेतेनयाहू ने मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा था कि इन चुनावों में मुक़ाबला बहुत कठिन होगा।