ओमान सरकार ने ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू के पश्चिमी तट के कुछ भाग को अतिग्रहित इलाक़े में शामिल करने के एलान की निंदा की है।
नेतनयाहू ने पिछले मंगलवार को चुनावी वादे में कहा था कि अगर वह संसद के चुनाव में फिर विजयी हुए तो पश्चिमी तट के कुछ भाग को अतिग्रहित भूमि में शामिल करेंगे।
फ़िलिस्तीन के इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, ओमान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि क़ुद्स की राजधानी वाले एक स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश के गठन की कोशिश का समर्थन करते हैं।
ज़ायोनी प्रधान मंत्री के पश्चिमी तट के कुछ भाग को अतिग्रहित इलाक़े में शामिल करने के बयान की दुनिया के बहुत से देशों ने निंदा की है।