तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस निर्मित आधुनिक मीज़ाईल रक्षा तंत्र एस-400 की दूसरी बैट्री की आपूर्ति का क्रम पूरा हो गया है और यह तंत्र 2020 में चालू हो जाएगा।
तुर्क रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बयान में कहा है कि मर्टेड एयरफ़ील्ड कमान्ड तक बैट्री को पहुंचाने का काम पूरा हो गया है, लेकिन तुर्क सैन्य अमले को इसकी ट्रेनिंग अभी जारी है। यह फ़ील्ड राजधानी अंकारा से 35 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है।
दूसरी खेप की आपूर्ति 27 अगस्त को शुरु हुयी थी।