इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अरब मंत्रीय चतुष्क समिति की ओर से हालिया इल्ज़ाम को निराधार बताते हुए कहा है कि इस तरह के व्यवहार से सिर्फ़ समस्याएं ही पैदा होंगी।
मंगलवार 10 अप्रैल 2019 को मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इस अरब समिति ने, जो सऊदी अरब, यूएई, बहरैन और मिस्र पर आधारित है, ईरान के साथ संकट से संबंधित अपनी 12वीं बैठक में ईरान के ख़िलाफ़ एक बयान जारी किया।
इस बयान में इस समिति ने उस चीज़ की निंदा की जिसे वह क्षेत्र की अस्थिरता व अरब देशों के आंतरिक मामलों में ईरान के हस्तक्षेप और ईरानी अधिकारियों की ओर से निरंतर भड़काउ बयान का नाम देती है।
गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने इस दावे को निराधार बताते हुए ख़ारिज कर दिया और कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ इस तरह की निरर्थिक कोशिशें, विगत की राजनैतिक ग़लतियों का क्रम हैं।