13 सितंबर 2019 - 18:03
रूस और चीन ने एक साथ अमरीका से मुक़ाबले का लिया संकल्प

रूस के विदेशमंत्री ने घोषणा की है कि मास्को और बीजिंग के बीच संबंध इतने निकट हैं कि कोई तीसरा देश इसमें विघ्न पैदा नहीं कर सकता।

स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने अपने बयान में कहा कि रूस और चीन के विदेशमंत्रालय के संबंध सकारात्मक, सक्रिय और इतने गहरे हैं कि दोनों देश अपने दृष्टिगत समस्त लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं और इन संबंधों को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा सकता।

रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि मास्को और बीजिंग के बीच जारी होने वाले संयुक्त घोषणापत्र पर दोनों देशों के नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं और इस घोषणापत्र में अन्य लक्ष्यों को दृष्टिगत रखा गया है और संयुक्त हितों और अन्य सहयोग के मार्गों का निर्धारण किया गया है।

रूस और चीन के संबंधों का इतिहास लंबा है और हालिया वर्षों के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग किया है।

अमरीकी कार्यवाहियों और हस्तक्षेप का मुक़ाबला करने में भी रूस और चीन के संबंधों में समानता रही है और हाल में दोनों देशों के अधिकारियों ने सुरक्षा परिषद से अमरीका के मध्यम दूरी के मीज़ाइलों के अपग्रेड और लगाने के कार्यक्रम से कड़ाई से निपटने की भी मांग की है।