बुधवार को ग़ज्ज़ा पट्टी के उत्तर में स्थित बेत लाहिया को निशाना बनाकर इस्राईली लड़ाकू विमानों ने यह हमले किए।
हालांकि इन हमलों में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है। ज़ायोनी शासन ने दावा किया है कि ग़ज्ज़ा से रॉकेट हमलों के जवाब में उसके विमानों ने यह हमले कि हैं।
मंगलवार को ग़ज्ज़ा से फ़ायर होने वाले रॉकेटों से बचने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू भागकर एक बंकर में छिपने के लिए मजबूर हो गए थे।
बुधवार को यह हवाई हमले बेत लाहिया में हमास के दो ठिकानों पर इस्राईली सेना के तोपख़ाने की गोलाबारी के कुछ ही घंटों के बाद शुरू हुए।
इससे पहले बुधवार की सुबह इस्राईली लड़ाकू विमानों ने ग़ज्ज़ा के देर अल-बलाह में हमास के एक ठिकाने पर बमबारी की थी।