10 सितंबर 2019 - 12:08
बौखलाए इस्राईल की मूर्ख कार्यवाहियों में तेज़ी, फ़िलिस्तीनियों ने मार गिराया इस्राईली ड्रो

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलनों ने ग़ज़्ज़ा में घुसपैठ करने वाला इस्राईली ड्रोन विमान मार गिराया है।

(ABNA24.com) फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलनों ने ग़ज़्ज़ा में घुसपैठ करने वाला इस्राईली ड्रोन विमान मार गिराया है।

ख़बरों में बताया गया है कि उक्त इस्राईली ड्रोन विमान को सोमवार की शाम ग़ज़्ज़ा के क्षेत्र पूर्वी रफ़ह में पहचान के बाद मार गिराया गया।

ज़ायोनी शासन के सूत्रों ने भी ग़ज़्ज़ा में अपने एक ड्रोन विमान की तबाही की बात स्वीकार की है। सूत्रों का कहना है कि प्रतिरोधक शक्तियों के जवानों ने इस्राईली ड्रोन विमान का मलबा भी अपने नियंत्रण में ले लिया है और इसका जाएज़ा लिया जा रहा है।

सोमवार की सुबह लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने भी इस्राईल के एक ड्रोन विमान को मार गिराया था। इससे पहले 25 अगस्त को हिज़्बुल्लाह के जवानों ने दक्षिणी लेबनान के क्षेत्र ज़ाहिया में इस्राईल के दो ड्रोन विमानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था।




/129