9 सितंबर 2019 - 09:10
कश्मीर, जूलूसों पर प्रतिबंध, शीया मुसलमानों की पुलिस से झड़पें

भारत नियंत्रित कश्मीर में मुहर्रम के जूलूसों पर प्रतिबंध के विरुद्ध कश्मीरी जनता के प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने श्रीनगर के लाल चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों में कर्फ़्यू लागू कर दिया है।

(ABNA24.com) भारत नियंत्रित कश्मीर में मुहर्रम के जूलूसों पर प्रतिबंध के विरुद्ध कश्मीरी जनता के प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने श्रीनगर के लाल चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों में कर्फ़्यू लागू कर दिया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार मुहर्रम के जूलूसों और कार्यक्रमों को रोके जाने पर शनिवार की रात से जम्मू कश्मीर के क्षेत्र में शिया मुसलमानों के साथ भारतीय सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पों में तेज़ी आ गयी है जिसके बाद नई दिल्ली प्रशासन ने श्रीनगर और लाल चौक में कर्फ़्यू लागू कर दिया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत नियंत्रित कश्मीर के प्रशासन ने मुहर्रम के जूलूसों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और अपने घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

लगभग एक महीना पहले भारत की केन्द्र सरकार की ओर से कश्मीर के विशेष दर्जे की समाप्ति के बाद कश्मीरियों के लिए हालात सख़्त हो गये हैं। कश्मीरी जनता सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार रिफ़ेंडम की मांग कर रही है किन्तु भारत सरकार इसका विरोध कर रही है।




/129