7 सितंबर 2019 - 17:42
 अमरीकी विदेश मंत्री को जवाद ज़रीफ़ ने दिया मुंह तोड़ जवाब, पूछा क्या यही भत्ता वसूली नहीं है जो अमरीका कर रहा है?!

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पूछा है कि आप यह बताइए कि भत्ता वसूली किसे कहते हैं?

ABNA: जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को ट्वीट किया कि क्या भत्ता वसूली यही नहीं है जो सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन करके तथा इस प्रस्ताव का पालन करने वाले देशों को धमकियां देकर अमरीका कर रहा है?

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि क्या तेल चुराने के लिए रिश्वत की पेशकश करना और जो इस पेशकश को न माने उस पर प्रतिबंध लगाना, भत्ता वसूली नहीं है?!

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि शायद यह भी भत्तावसूली ही है कि यदि ईरान घुटन न टेके तो ईरान की जनता को भुखमरी में ढकेलने की कोशिश की जाए।

माइक पोम्पेयो ने ईरान की ओर से परमाणु समझौते के अंतर्गत अपनी प्रतिबद्धताओं में कमी लाने के तीसरे क़दम की घोषणा के बाद ट्वीट किया था कि यह सच्चाई कि ईरान व्यापक रूप से युरेनियम संवर्धन की क्षमता को सुरक्षित रखने में सफल है, ईरान से किए गए परमाणु समझौते की कमज़ोरी को ज़ाहिर करती है।

पोम्पेयो ने बड़ी ढिठाई से लिखा कि ईरान भत्ता वसूली करना चहता है और ब्रिटेन, फ़्रांस तथा जर्मीन पर इस पर अंकुश लगाने के लिए ठोस क़दम उठाएंगे।

.................

300