ABNA: इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान में सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत गियर पिटरसन से मुलाक़ात में बल दिया कि ईरान, सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान के प्रयास कर रहा है।
उनका कहना था कि अमरीकी सरकार के दबावों के कारण, सीरिया के संविधान की कमेटी के गठन और इसके काम में रुकावट पैदा हो गयी है।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान ने आतंकवाद और कट्टरपंथ से मुक़ाबले के संबंध में बहुत काम अंजाम दिए हैं। उनका कहना था कि तेहरान हमेशा से ही सीरिया और संयुक्त राष्ट्र संघ के बीच संबंधों में विस्तार का उत्सुक रहा है।
इस मुलाक़ात में सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत गियर पिटरसन ने भी कुछ देशों के साथ होने वाले परामर्श और किए गये प्रयासों का ब्योरा पेश किया।
ईरान के विदेशमंत्री और सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने इसी प्रकार सीरिया के राजनैतिक हालात, आस्ताना प्रक्रिया और सीरिया में संविधान कमेटी के गठन के विषय पर भी चर्चा की।
...................
300