ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने माॅस्को में रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ के साथ सोमवार को परमाणु समझौते के संबन्ध में अपने वचनों की प्रतिबद्धता को कम करने के तीसरे चरण के बारे में विचार-विमर्श किया।
जेसीपीओए के संदर्भ में यूरोप की दिये गए 60 दिन के वक़्त की समय सीमा समाप्त होने के बाद ईरान ने 7 जूलाई 2019 से 3.67 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन का काम आरंभ किया है। तेहरान ने घोषणा की है कि यूरोपीय पक्ष की ओर से परमाणु समझौते के बारे में उनके वचनों को व्यवहारिक न बनाने की स्थिति में वह 6 सितंबर 2019 से जेसीपीओए के संबन्ध में तीसरा क़दम उठाएगा।
................
300