31 अगस्त 2019 - 13:59
नसरुल्लाह की धमकी के बाद इस्राईली सैनिक सीमा छोड़कर फ़रार, सैन्य वाहनों में रख दिए पुतले, लेबनानी ले रहे हैं सेल्फ़ी

हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्यवाही से भयभीत इस्राईली सेना लेबनान के साथ लगी सीमा पर अपने वाहनों में सैनिकों के बजाए पुतलों का इस्तेमाल कर रही है।

मीडिया और सोशल मीडिया में सीमा पर तैनात ऐसी जीपों के फ़ोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सैना के बजाए सैन्य वर्दी में पुतले रखे हुए हैं, इस्राईली आर्मी के इस क़दम का जमकर मज़ाक़ भी उड़ाया जा रहा है।

इस्राईली सेना की जीपों में रखे हुए पतलों का राज़ उस समय फ़ाश हुआ जब लेबनानी टीवी चैनल अल-मनार के रिपोर्टर अली शोएब ने सीमा के उस पार तैनात इस्राईली वाहनों की वीडियो फ़ुटेज मीडिया में जारी की।

शोएब के ट्वीट को बड़े पैमाने पर ट्वीट किया और हज़ारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इस राज़ से पर्दा उठने से एक बार फिर इस्राईली सेना के बड़े बड़े दावों की पोल खुल गई है।

उनका कहना है कि इससे तेल-अवीव की मूर्खता का पता चलता है, जबकि उसे एक स्मार्ट, पेशेवर और बहादुर प्रतिरोधी संगठन का सामना है, जो उसे पराजित करने की भरपूर क्षमता रखता है।

लेनबनानी रिपोर्टर की इस रिपोर्ट की एक इस्राईली टीवी रिपोर्टर ने इसी तरह की एक तस्वीर ट्वीट करके पुष्टि कर दी।

इस्राईली रिपोर्टर ने भी इस्राईली सेना की एक जीप की तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की, जिसमें एक पुतले को देखा जा सकता है।

लेबनान की न्यूज़ वेबसाइट अल-अहद ने भी एक ट्वीट करके कहा है कि हिज़्बुल्लाह के जवाबी हमले से ख़ौफ़ज़दा इस्राईली आर्मी लेबनान से लगी सीमा पर सैन्य वाहनों में सैनिकों की जगह पुतले रख रही है।

ग़ौरतलब है कि हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह ने अपने भाषण में इस्राईल को जवाबी हमले की चेतावनी दी है। इस्राईल ने इस हफ़्ते के शुरू में दक्षिणी बेरूत पर नाकाम ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके ड्रोन विमानों को हमला करने से पहले ही नष्ट कर दिया गया था।

लेबनान के अल-मयादीन टीवी चैनल के रिपोर्ट अली मुर्तज़ा ने भी सीमा पर तैनात इस्राईली वाहनों के साथ सेल्फ़ी समेत कई तस्वीरें जारी की हैं।

उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, सीमा पर एक भी इस्राईली सैनिक मौजूद नहीं है, वह सेना कहां है जिसे हराया नहीं जा सकता था? वे अपने सैनिकों के स्थान पर पुतलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें डायपर्स का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि उनके दिन पूरे हो रहे हैं।