27 अगस्त 2019 - 07:42
जी-7 सम्मेलन में यह रहे ट्रम्प के 5 झूठ! मोदी भी हुए शिकार!

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जी-7 शिखर सम्मेलन में कम से कम 5 झूठ बोला है।

एपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के ब्यारिट्ज़ नगर में जी गुट-7 के  3 दिवसीय शिखर सम्मेलन में ईरान, अमरीका में पर्यावरण, इस देश में ऊर्जा की पैदावार और इसी प्रकार अपनी पत्नी का उत्तरी कोरिया के नेता से परिचय के बारे में जमकर झूठ बोला। 

एपी के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान के बारे में दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने 150 अरब डॅालर से अधिक रक़म ईरान को नगद उपहार दिया है। 

ट्रम्प ने इसी प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत के दौरान दावा किया कि वर्तमान समय में अमरीका में सब से अधिक स्वच्छा हवा और पानी है। 

एपी ने इस बारे में लिखा है कि अमरीका में प्रदूषित दिनों की संख्या में गत दो वर्षों में राष्ट्रपति ट्रम्प के सत्ता काल में, पहले की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

एसोशिएटेड प्रेस की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार दावा किया कि अमरीका को  तेल और गैस उत्पादन में विश्व में नंबर वन बनाने में उनका हाथ है जबकि अमरीका के ऊर्जा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अमरीका ने सन 2013 में बाराक ओबामा के सत्ता काल में विश्व में तेल और गैस उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी मेलानिया की  उत्तरी कोरिया के नेता से जान पहचान है जबकि मेलानिया , उत्तरी कोरिया के नेता से कभी मिली ही नहीं। 

वाशिंग्टन पोस्ट ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में ट्रम्प के झूठ की सच्चाई बताते हुए लिखा था कि ट्रम्प औसतन, हर 24 घंटे में 8 झूठ बोलते हैं।