अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों की ओर से यह पूछे जाने पर कि अमरीकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी की समय सीमा क्या है? कहा कि अमरीका, अफगानिस्तान से निकलने का कोई इरादा नहीं रखता।
ट्रम्प ने दावा किया अमरीका अफगानिस्तान में शांति स्थापना और सुरक्षा के लिए अपने सैनिकों की तैनाती जारी रखेगा।
उन्होंने एक बार फिर कहा कि वाशिंग्टन चुटकी बजाते अफगानिस्तान के 18 साल से जारी युद्ध को खत्म कर सकता है लेकिन वह यह नहीं चाहते कि एक करोड़ लोग मारे जाएं।
ट्रम्प के बयान के बाद क़तर में तालिबान कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने धमकी दी कि अगर अफगानिस्तान से अमरीका के सारे सैनिक नहीं निकले तो शांति वार्ता रोक दी जाएगी।
यह धमकी एेसी दशा में दी गयी है कि जब दोहा में अमरीका और तालिबान के मध्य वार्ता का नवां चरण जारी है और वार्ता का विषय, अफगानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी है और मीडिया में खबर आयी है कि दोनों पक्षों में सहमत बन भी गयी है।