25 अगस्त 2019 - 13:06
दुश्मन को पर मारने की भी इजाज़त नहीं देंगेः एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी

ईरानी नौसेना की समन्वय कमेटी के उप प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं पूरी शक्ति के साथ क्षेत्र के समस्त ख़तरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना की समन्वय कमेटी के उप प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा है कि देश के सभी सशस्त्र बलों ने हर तरह के संभावित ख़तरों से निपटने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। तेहरान में कमांड एंड स्टाफ़ यूनिवर्सिटी में एक समारोह को संबोधित करते हुए, एडमिरल सय्यारी ने कहा कि, ईरान के सशस्त्र बल देश की सीमाओं पर दुश्मन को पर मारने की भी अनुमति नहीं देंगे।

ईरान की नौसेना की समन्वय कमेटी के उप प्रमुख ने दो दिन पूर्व हुए बावर-373 रक्षा प्रणाली के अनावरण का उल्लेख हुए कहा कि दुनिया यह सोच भी नहीं सकती थी कि ईरानी युवा इस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकेंगे। एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ईरान के विरुद्ध ख़तरे हमेशा पाए जाते रहे हैं इसलिए इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेनाओं की रक्षा क्षमताओं और योग्यताओं को हर समय मज़बूत किए जाने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि मिसाइल रक्षा प्रणाली बावर-373 को समय की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार और इसमें उच्च तकनीक का प्रयोग किया गया है। यह मिसाइल रक्षा प्रणाली S-300 से भी उत्तम व बेहतर है। इस मिसाइल रक्षा प्रणाला में एक राडार भी है और 250 किलोमीटर की अधिक दूरी से अपने लक्ष्य को भेद सकता है।