राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर हाज़िरी देकर महान ईरानी जनता के नेता और क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति रूहानी, उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी और मंत्रीमंडल के दूसरे सदस्यों ने शनिवार को सरकार सप्ताह के आरंभ के अवसर पर इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर फ़ातेहा पढ़ा और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ईरान राष्ट्रपति और उनके मंत्रीमंडल ने इस अवसर पर क्रांति के शहीदों के मज़ार पर उपस्थित होकर शहीद मुहम्मद अली रेजाई, मुहम्मद जवाद बाहुनर और मुहम्मद हुसैन बहिश्ती के लिए फ़ातेहा पढ़ा।
ज्ञात रहे कि ईरान में 24 अगस्त बराबर 2 शहरीवर से सरकार सप्ताह मनाया जाता है।